पीलीभीत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा अफसरशाही को जल्द ख़त्म किया जायेगा।

रिपोर्ट रचित मिश्रा
शहर की बल्लभ नगर कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि गत 13 अक्टूबर को जिला महामंत्री राजेंद्र कश्यप और जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल से कुछ सिख समुदाय के युवकों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। रिवाल्वर लूटने का प्रयास किया गया। आरोपितों ने महामंत्री के रिवाल्वर के कारतूस लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। महामंत्री ओर से मुकदमा दर्ज करने के छह दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही कर सकी। घटना का वीडियो वायरल भी हुआ था। आरोपितों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपित विपक्ष पार्टी के संरक्षण में रहकर सड़कों पर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन आंखें मूदे बैठा है। पूरे प्रकरण से हाईकमान को अवगत कर दिया गया है। अगर शुक्रवार की शाम तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही की गई तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ रणनीति तय कर उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *