पीलीभीत: 127 विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शैलेंद्र गंगवार ने ग्रामीण क्षेत्रों मे भ्रमण किया एवं समाजवादी नीतियों को जनता से रूबरू करवाया।।

रिपोर्ट: विवेक शर्मा
उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत विधानसभा 127 से सपा प्रत्याशी शैलेंद्र गंगवार ने ग्रामीण क्षेत्र में जाकर समाजवादी नीतियों को समझाया एवं जनता से साइकिल पर मोहर लगाने के लिए कहा एवं समाजवादी नीतियों को जनता को समझाया और वर्तमान शासन में हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था के वारे में बताया गया। साथ ही साथ समाजवादी वचन पत्र में दिए गए वादों को भी बताया गया।
क्षेत्रीय जनता को क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि द्वारा उत्पीड़ित शोषित लोगों को भी संवेदनाएं व्यक्त की गई तथा उन्हें समय पर उचित न्याय की बात की गई तथा पीलीभीत विधानसभा के लोगों से विधायक टैक्स से छुटकारा दिलवाने का भी आश्वासन दिया गया। 127 विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शैलेंद्र गंगवार ने धुँधरा, धुंधरी, पौटा, करगैना पीर, करगैना, पसतौर, भुरकौनी, हरहरपुर हसन, चका, इमामनगर, अड़ौली, अमखिडिया, सदपुरा, सिरसी, परेबा बैश्य, बरहा विक्रम सहित लगभग 2 दर्जन गांवों का भ्रमण किया एवं समाजवादी नीतियों को जनता को समझाया और वर्तमान शासन में हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था के वारे में बताया गया। साथ ही साथ समाजवादी वचन पत्र में दिए गए वादों को भी बताया गया।

इस मौके पर 127 विधानसभा से सपा प्रत्याशी शैलेंद्र गंगवार के साथ सर्वजीत सिंह हरविंदर सिंह पलविंदर सिंह सुखबीर सिंह गुरु जॉब सिंह कुलवंत सिंह सतवंत सिंह नफीस अंसारी आरिफ आदि मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *