खटीमा : उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक।।

रिपोर्ट- गोरख नाथ

खटीमा जनपद उधम सिंह नगर: महाशिवरात्रि के मौके पर ऊधम सिंह नगर जनपद मे खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की। आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंच कर महाशिवरात्रि के दिन से सात दिनों तक लगातार लगने वाले शिवरात्रि मेले का फीता काटकर जहां शुभारंभ किया। वहीं मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

वहीं मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व हमारे यहां पर भी हर वर्ष हर्षोल्लास से मनाया जाता है तथा बनखंडी महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन भी होता है जो कि क्षेत्र के आसपास लोगों का काफी आस्था का केंद्र है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बनखंडी बाबा महादेव की सभी लोगों पर कृपा बनी रहे। सभी लोगों के घर मेंज सुख, शांति और समृद्धि हो। भगवान सबकी मनोकामना पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि आज सब जगह महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जा रहा है, इस मौके पर उन्होंने भी बनखंडी महादेव के मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद लिया है। साथ ही उन्होंने देश व प्रदेश के निरंतर प्रगति की भी कामना भगवान से किया तथा सबके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता की कामना भी भगवान से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *