खटीमा: दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने निकाला तिरंगा रैली।।

रिपोर्ट- गोरख नाथ

खटीमा: जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत खटीमा, मझोला तथा झनकट के दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारिता समिति के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से खटीमा विकासखंड परिसर से मुख्य चौक तक तिरंगा रैली निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में नारे भी लगाए।

वहीं तिरंगा को देश का गौरव,आन बान और शान का प्रतीक बताया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग की एडीओ अर्पणा वल्दिया, बहुद्देशीय सहकारी समिति झनकट के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह महल तथा उत्तरी दीर्घाकार बहुद्देशीय सहकारी समिति खटीमा के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए।

बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ पर सहकारिता विभाग के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से हर्षोल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकालकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया गया है

तथा देश भक्ति और देश प्रेम की भावना को विकसित करने का संदेश दिया गया है, साथ ही उन्होंने तिरंगा को देश की आन बान और शान का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *