चंपावत: उपचुनाव मे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भाजपा की जीत का किया दावा।।

रिपोर्ट – गोरख नाथ

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में चल रहे उपचुनाव को लेकर इस समय प्रचार प्रसार जोरों पर है मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं।

दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक व कार्यकर्ता चंपावत विधानसभा में प्रचार प्रसार व जन सभाओं के दौरान अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं।

वहीं चंपावत के उपचुनाव में प्रचार में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत से ऐतिहासिक जीत का दावा किया है।

साथ ही कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री पर धनबल के प्रयोग करने का आरोप लगाने के जवाब में उन्होंने कहा कि चंपावत की जनता इस बार बीजेपी को वोट देकर धामी जी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का मन बना चुकी है।

इस बार रिकॉर्ड मतों से धामी जी चुनाव जीतने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 60 साल से ज्यादा कांग्रेस ने देश में राज किया है लेकिन अब कांग्रेस पूरे देश में साफ हो गई है इसलिए कांग्रेस के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं।

घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस अपनी मीटिंग तक नहीं कर पा रही है। इसलिए कांग्रेस आरोप की राजनीति कर रही है। लोकतंत्र में सबको सभा करने, वोट मांगने तथा मतदाताओं से संपर्क करने का अधिकार है इसलिए हम अपना काम कर रहे हैं और कांग्रेस को भी अपना काम करना चाहिए। चंपावत की जनता विकास के नाम पर वोट देकर मुख्यमंत्री जी को रिकॉर्ड मतों से जीताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *