अमराहट थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज पर भाजपा के नेता को पीटने का आरोप, आडियो वायरल

आनन्द शुक्ला की रिपोर्ट

कानपुर देहात

कानपुर देहात जनपद में भाजपा नेताओं के चल रहे बुरे दिन, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है पुलिसिया कारनामे से पूरा जनपद है परेशान। पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटने का मामला संज्ञान में आया अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हरीश निषाद को अमराहट थाने के थानाध्यक्ष तिलकधारी द्वारा जमकर पीटने व कनपटी मे जूता जडने का आरोप लगा। जिसकी पीडित द्वारा सांसद जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश के नेताओ को जानकारी दी गयी जनपद की पुलिस भाजपाइयों के साथ कैसा बहुत गंदा और भद्दा बर्ताव कर रही है भाजपा के नेता जहां संकल्प यात्रा मे है वही पीडित नेता न्याय की आस मे है सूत्रो की माने तो संकल्प यात्रा समाप्त पर देर शाम इस पर रणनीति बनेगी वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी विकाश मिश्रा से दूरभाष पर की गई वार्ता के क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री के नेता द्वारा अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस द्वारा किए गए कृत्य से अवगत कराया है वही मीडिया प्रभारी ने अब पार्टी के नेताओं को इस मामले में जानकारी दी है और किसान मोर्चा जिला मंत्री को पार्टी की तरफ से पूरा सहयोग दिलाने की बात कह रहे है।क्या भाजपा सरकार में भाजपा सरकार के कार्यकर्ता सुरक्षित नही है।क्या पुलिस को भाजपा सरकार पसंद नही।क्या पार्टी के बड़े नेता विधायक और सांसद पार्टी के कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव में प्रयोग कर उन्हें भूला देते है ऐसे कई सवाल कानपुर देहात के भाजपा कार्यकर्ताओं के सीने में उठ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *