खटीमा: मेलाघाट व्यापार मंडल के नवगठित कार्यकारिणी ने लिया शपथ।।

रिर्पोट: गोरख नाथ

खटीमा: खटीमा के भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंबेडकर बाजार मेलाघाट के नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अंबेडकर ज्ञान निकेतन के परिसर में किया गया।

जहां विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जोशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष अनमोल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष गुलशन कुमार मित्तल, महामंत्री साहब सिंह, सचिव मुसाफिर साहनी, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा को सामूहिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा प्रमाण पत्र वितरित किया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी सहित चकरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश जोशी, खटीमा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, 17 मील व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य, दियूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह पोखरिया, डेयरी सहकारी संघ उत्तराखंड अध्यक्ष राम पांडे सहित अनेकों आमंत्रित अतिथियों ने समारोह में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। वहीं मेलाघाट व्यापार मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी को शॉल ओढ़ाकर, साथ ही उपस्थित समस्त आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण कर, उपहार तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

वहीं विशिष्ट योगदान हेतु व्यापार मंडल चुनाव आयोग के अध्यक्ष डॉ रामचंद्र सिंह तथा मीडिया प्रभारी कादर खान को भी सम्मानित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जोशी तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने शिरकत किया।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जोशी तथा जिला अध्यक्ष राज कुमार भुड्डी ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित समस्त व्यापारियों एवं व्यवसायियों को शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करते हुए व्यापारी हित में सभी व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करने हेतु अपील एवं प्रेरित किया।

वहीं उन्होंने मेलाघाट व्यापार मंडल को हर दुख सुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापारियों के मजबूत संगठन से हर समस्या का आसानी और त्वरित गति से समाधान हो सकता है तथा व्यापार में आर्थिक मजबूती भी आ सकती है, इसलिए व्यापारियों को संगठित होना आवश्यक है। शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापारी नारद राय ने किया।

वहीं इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अनमोल कुमार वर्मा, नवल किशोर पांडे, अखिलेश श्रीवास्तव, हरीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, अध्यक्ष चुनाव आयोग मेलाघाट रामचंद्र सिंह, साहब सिंह, राजेश वर्मा, नरेंद्र सिंह रंधावा, गुलशन कुमार, श्याम नारायण प्रजापति, राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी कादर खान, पूर्व ग्राम प्रधान राम सजीवन, नारद, कन्हैया लाल, मुसाफिर साहनी, रामानंद सहित सभी व्यापारी एवं व्यवसाय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *