पॉलिटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या, बाग़ में मिला शव।

बुलंदशहर ब्रेकिंग

ढोला का नगला निवासी दिनेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र संदेश सिंह हरियाणा के सोनीपत शहर में एक निजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। उसका पहला साल ही था। तीन-चार दिन पहले वह छुट्टी आया हुआ था। रविवार की शाम करीब 3:00 बजे वह अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। 4:00 बजे के करीब पिता दिनेश कुमार सिंह की बात अपने बेटे संदेश से हुई। उस समय उसने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर पहुंच रहा है। जब काफी देर तक भी नहीं आया तो फिर उसके फोन पर संपर्क किया गया। उसका फोन बंद मिला। पिता और अन्य परिवार के लोग उसे खेत में तलाशने गए तो एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। छात्र के सीने पर गोली लगी हुई थी। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *