एसएसबी द्वारा किया गया महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन॥

रिपोर्ट-: गोरख नाथ

स्थान- सितारगंज 57 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय, जनपद उधम सिंह नगर

जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज सशस्त्र सीमा बल 57 वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में 57 वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के दिशा निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश की हिफाजत देश की सुरक्षा विषय पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एसएसबी के जवानों व महिला बल कार्मिकों द्वारा संदिक्षा सदस्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देते हुए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गये। इस दौरान महिला जवानों तथा संदिक्षा सदस्यों द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की शिक्षा पर आधारित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विभिन्न प्रकार के आकर्षक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं वाहिनी की महिला कार्मिकों द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ से संबंधित महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, महिला शिक्षा, महिला सुरक्षा तथा महिला सम्मान पर आधारित गीत, भाषण व रंगोली आदि प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित 57 वीं बटालियन एसएसबी की संदिक्षा उपाध्यक्ष सोनम तिवारी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश की हिफाजत देश की सुरक्षा विषय पर आज मुख्यालय परिसर में महिला सशक्तिकरण, महिला आत्मरक्षा एवं महिला शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी की संदिक्षा प्रभारी डॉ राजश्री करडे, निरीक्षक मनोहर लाल, सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार, एसएसबी की महिला कार्मिकों व अन्य जवानों सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *