खटीमा: उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी खटीमा से देहरादून हुए रवाना।।

रिपोर्ट- गोरख नाथ

स्थान- खटीमा जनपद उधम सिंह नगर

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून के लिए हुए रवाना। खटीमा में मुख्यमंत्री के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री के साथ खेली होली। मुख्यमंत्री ने खटीमा और प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दोपहर में अपने घर खटीमा के नगरा तराई आए थे। सीएम के घर आने पर कल से मिलने वालों और उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ था। इस दौरान जहां कई समर्थक सीएम पुष्कर सिंह धामी से गले लग कर रोए जिन्हें सीएम ने ढांढस बंधाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह खटीमा की जनता का धन्यवाद करने आए हैं, जिन लोगों के आशीर्वाद से वह मुख्यमंत्री बने थे। खटीमा की जनता ने जो भी फैसला दिया है वह शिरोधार्य है, साथ ही वह खटीमा की जनता के नए जनादेश का स्वागत करते हैं तथा खटीमा की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जो विकास कार्य उन्होंने खटीमा में शुरू किए थे उन्हें रुकने नहीं दिया जाएगा, और खटीमा के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे तथा खटीमा के विकास के लिए वह प्रयास करते रहेंगे। वहीं उन्होंने खटीमा की जनता और प्रदेश वासियों को रंगो के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *