खटीमा: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार हेतु किया गया जागरूक।।

रिपोर्ट- गोरख नाथ

खटीमा: जनपद उधम सिंह नगर मे खटीमा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंडिया के परिसर में बुधवार को खादी ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के तत्वाधान में तथा हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण में 7 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु जागरूक और प्रेरित करने के लिए।

एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के लगभग 100 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग आयोग प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य इंन्द्रजीत द्वारा आवश्यक जानकारी और दिशा निर्देश देकर स्वरोजगार हेतु जागरूक किया गया।

साथ ही ट्रस्ट के चेयरमैन कमल सिंह तथा महासचिव एके पराशर द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के गुर सिखाए गए। इसी कड़ी में उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के तरीके, स्वरोजगार कैसे अपनाएं तथा स्वरोजगार के लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।

इस अवसर पर हल्द्वानी से चंद्रा, समाज सेवक हरेंद्र प्रसाद तथा ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रोत्साहित और प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *