टनकपुर: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रयासों से 17 वर्ष बाद एक पीड़ित महिला को मिली मकान हाउस टैक्स की सुविधा, गदगद महिला ने किया आभार।।

रिपोर्ट – गोरख नाथ

टनकपुर: जनपद चंपावत में टनकपुर के टनकपुर पीलीभीत चुंगी के निकटवार्ड नंबर 5 निवासी पुष्पा देवी द्वारा पिछले 17 वर्षों से नगर पालिका से हाउस टैक्स लगाने की गुहार लगाने के बाद भी सफलता नहीं मिली तो पीड़िता पुष्पा देवी ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला के संज्ञान में मामला लाया।

वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला के 7 माह के अथक प्रयासों के बाद 2005-06 से बंद हाउस टैक्स को पुनः सुचारु करवाकर पीड़िता को न्याय दिलाने में सफलता मिली है।

आपको बता दें कि काफी लंबे समय 2005-06 से हाउस टैक्स बंद होने से पीड़िता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित थी और दर-दर भटक रही थी लेकिन मानवाधिकार संघ के हस्तक्षेप से पीड़िता को अब जाकर न्याय मिल पाया है।

वहीं न्याय पाकर खुश पीड़िता पुष्पा देवी ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शुक्ला का आभार व्यक्त किया।

वहीं पीड़ित महिला ने बताया कि अब मुझे प्रमाण पत्र बनवाने की भी सुविधा इसके माध्यम से आसान हो जाएगी‌ क्योंकि दस्तावेजों के अभाव में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

पीड़िता ने बताया कि कई लोगों ने न्यायालय जाने की भी सलाह दी थी लेकिन पारिवारिक व आर्थिक परेशानियों के चलते मै न्यायालय नहीं जा सकी।

इसी बीच मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला से मुलाकात हुई जिनके अथक प्रयास से मुझको अब जाकर के न्याय मिल पाया है।

वहीं इस मामले में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला ने बताया कि हमारी महिला सेल कि अनीता देवी द्वारा टनकपुर से पीलीभीत चुंगी के निकट रहने वाली पीड़िता पुष्पा देवी का मामला हमारे संज्ञान में आया था जिसके मकान का हाउस टैक्स काफी लंबे समय 2005-06 से बंद था और महिला काफी समय से परेशान थी और दर-दर भटकने के बाद उनको कई सलाहकारों ने कोर्ट की शरण लेने की सलाह दी थी।

जब मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने पीड़िता के पूरे दस्तावेज का अवलोकन किया साथ ही मामले को लेकर संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित किया और पत्राचार भी किया। जिसमें वर्तमान चेयरमैन का भी काफी सहयोग रहा।

वहीं उन्होंने बताया कि 7 महीने के अथक प्रयास के बाद पीड़ित महिला पुष्पा देवी को हाउस टैक्स संबंधी समस्या से निजात मिल पाया है।

पीड़ित महिला पुष्पा देवी को न्याय मिलने के बाद अब उनको अपने सभी दस्तावेजों की सुविधा प्राप्त करने में आसानी हो जाएगी।

आपको बता दें कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय शुक्ला द्वारा अपने बनबसा कार्यालय के माध्यम से तमाम लोगों को न्याय दिलाने और कानूनी प्रक्रिया की निःशुल्क विधिक जानकारी का लाभ देकर जागरूक किए जाने का कार्य किया जा रहा है और निःशुल्क सहायता भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *