लोहाघाट: सीएम धामी पहुंचे लोहाघाट के अद्वैत मायावती आश्रम।।

रिपोर्ट – गोरख नाथ

लोहाघाट: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत भ्रमण के दूसरे दिन लोहाघाट के घने जंगलों के बीच स्थित प्रसिद्ध अद्वैत मायावती आश्रम पहुंचे। जहां घने जंगलों के बीच स्थित अद्वैत मायावती आश्रम के खूबसूरती की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खूब प्रशंसा की।

मायावती आश्रम पहुंचने पर मायावती आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुहरदा नंद महाराज व देवानंद महाराज ने सीएम धामी का स्वागत किया तथा शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान करते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी की पुस्तक सीएम धामी को भेंट किया तथा अद्वैत मायावती आश्रम के बारे में जानकारी दिया।

स्वामी सुहरदानंद महाराज ने बताया कि इस आश्रम की स्थापना स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणा से 1899 में की गई थी तथा 1901 में स्वामी विवेकानंद जी मायावती आश्रम में पहुंचे थे और 15 दिन तक वह इसी आश्रम में रहे थे।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने उसी कक्ष में ध्यान किया जिस कक्ष में स्वामी विवेकानंद जी रहे थे तथा जिस कक्ष में उन्होंने ध्यान किया था और स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी के बारे में विस्तार से जाना।

साथ ही सीएम धामी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक महान व्यक्तित्व थे जिनकी चमक देश में ही नहीं विदेशों में भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी यहां आने के लिए निमंत्रण दिया गया है जब भी पीएम मोदी जी का कार्यक्रम बनेगा वे यहां अवश्य आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *